खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

अपडेट: मास्टर की सलाह दूसरे राजा को उनके देश में शांति और खुशी के लिए अनुरोध पर, और द्वीप के राजा को क्षमा/शांति और उनके स्वास्थ्य के लिए उनकी प्रार्थना पर, 2 का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
भौतिक अच्छे कर्मों से भी बड़ी चीजें हैं। अच्छे कर्म लोगों के लिए होते हैं, चाहे वे प्रबुद्ध हों या गैर-प्रबुद्ध, ताकि उन्हें अधिक पुण्य मिले, भले ही वे ऐसा न करना चाहें। लेकिन जो प्रबुद्ध व्यक्ति सार्वभौमिक शक्ति द्वारा, ईश्वर की कृपा से एक महान मास्टर से जुड़ जाते हैं, वे सिर्फ यही नहीं करते, वे आध्यात्मिक दुनिया में अनजाने में भी चीजें करते हैं। ये सच्चे सत्कर्म, सच्चा ज्ञान और सच्चा संतत्व हैं।

प्रिय गुरुवर, पूरे ब्रह्मांड में गुरुवर के आशीर्वाद को अथक रूप से फैलाने के लिए सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को नमस्कार और आभार। मैं उस धूप वाले मंगोलिया से यह लिख रही हूं। मुझे 2012 में दीक्षा मिली और हम साथी दीक्षितों ने तब से परोपकारी काम करना शुरू किया।

शुरुआत में हममें से कुछ लोग जेलों में लोगों की मदद करते थे। वहां हमने गुरुवर के संगीतमय कार्यक्रम दिखाकर और पुस्तकें देकर गुरुवर की शिक्षाओं का प्रसार करके जीवन के प्रति प्रेम और प्रेरणा दिखाने का प्रयास किया। और हम उन्हें वीगन भोजन बनाना सिखाते थे और यहां तक ​​कि उनके लिए खाना भी बनाते थे और उनके पहनने के लिए कपड़े भी लाते थे।

अंततः, हम साथी दीक्षित जनों ने चैरिटी टीम के नाम से अपने चैरिटी कार्य को बड़ी परियोजनाओं में विस्तारित कर दिया। हम पशु-जनों की नसबंदी करने में मदद करते हैं, उन घायल पशु-जनों को, जिनका कोई मानव मित्र नहीं है, उन्हें पशु चिकित्सालय तक लाते हैं, तथा उनके लिए आजीवन परिवार ढूंढते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, हम वंचित परिवारों और बच्चों के लिए वीगन भोजन और उपहार लाते हैं, और हम अनाथालय जाते हैं, छोटे संगीत कार्यक्रम आयोजित करते हैं और उनके लिए आवश्यक उपहार और कपड़े लाते हैं। इसके अलावा, हम उन लोगों की भी सहायता करते हैं जिन्हें आपदाओं के बाद कपड़े, दवाईयां और स्थायी घर ढूंढने में सबसे अधिक मदद की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, हमारी टीम ध्यान केंद्र द्वारा आयोजित प्रत्येक गतिविधि के लिए काम करती है।

10 वर्ष हो गए हैं, फिर भी हम बड़े होते जा रहे हैं और अपना अद्भुत कार्य करते जा रहे हैं। मैंने हमारे परोपकारी कार्य से एक बात सीखी है। हम जिन परिवारों की देखभाल करते हैं, उन्हें कभी नहीं छोड़ते तथा उनसे बातचीत और संवाद करते रहते हैं। मैंने देखा है कि जिन परिवारों और लोगों की हम मदद करते हैं, वे बेहतर होते जा रहे हैं, निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। हर दिन, हम अपना काम पूरा करते हैं, अपनी गलतियों को सुधारते हैं, अपने हर कदम में हमारे प्रिय गुरुवर के महान प्रेम को महसूस करते हैं, और फिर अपने अगले काम में लग जाते हैं।

हम महसूस करते हैं, देखते हैं और प्रशंसा करते हैं कि कैसे गुरुवर की शक्ति, प्रेम और आशीर्वाद अविश्वसनीय रूप से फैल रहे हैं, जबकि हम प्रत्येक गतिविधि पर एक साथ काम करते हैं।

वास्तव में, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के सदस्य बहुत ही महान इंसान हैं और गुरुवर के प्रेम का विस्तार करते हैं। सुप्रीम मास्टर टीवी एक पवित्र नेटवर्क है जिसके माध्यम से, केंद्र से, जो गुरुवर हैं, उनके सहयोगी दुनिया में प्रेम फैलाते हैं, स्क्रीन पर आकार लेने से पहले इस महान कार्य की शुरुआत करते हैं।

जब मैं अपनी प्रस्तुति के प्रभारी विदेश से आए महान टीम के सदस्यों के साथ मेजबान बनने की तैयारी कर रही थी, तो एक रात मुझे एक आंतरिक दृष्टि मिली जहां मैंने देखा कि सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के सदस्य बहुत ही विशेष स्थान पर थे। सब कुछ चमक रहा था। उन्होंने सुन्दर, हल्के और चमकीले कपड़े पहन रखे थे। उस जगह बहुत शांति थी। एक अन्य आंतरिक दृष्टि में, मैंने देखा कि गुरुवर ने एक मुकुट पहन रखा था, जिसमें से प्रकाश और चमक निकल रही थी। उन्होंने सुनहरी पोशाक पहन रखी थी और उनके नीचे वह व्यक्ति बैठे थे जो मेज़बानी की तैयारी के दौरान मेरे प्रशिक्षक थे। मैं समझ गई कि गुरुवर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्य करते हैं और वे हर चीज में विद्यमान हैं। हम, गुरुवर के शिष्य के रूप में, सर्वशक्तिमान ईश्वर और गुरुवर से सीधे जुड़े हुए हैं।

जिस प्रकार गुरुवर ने मुझे हमेशा क्वान यिन पर ध्यान करने से पहले सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना दोहराने के लिए कहा था, मैं हर दिन बार-बार सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना दोहराती हूं। मैंने पाया है कि जो सन्देश गुरुवर, जो स्वयं परमेश्वर हैं, विश्व को देना चाहते हैं, वह दिव्य सन्देश है जिसे कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन बार-बार पढ़ सकता है, और इसमें हर किसी की आत्मा का उत्थान करने की अत्यंत शक्तिशाली शक्ति है। कुछ दिन पहले, मैं हमेशा की तरह ध्यान करने के लिए बैठी और मैने सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का जाप करना शुरू किया, और उस पल, कोई मेरी ज्ञान नेत्र से बाहर निकले, एक बहुत ही सुंदर, लंबी महारानी जिनके लंबे, थोड़े लहराते सुनहरे बाल उनके टखनों तक थे, चमकदार रत्नों का सुनहरा मुकुट पहने हुए, और मुझे तुरंत पता चल गया कि यह गुरुवर थे। बहुत धीरे से, वह मुड़ी और मुझे अपनी खूबसूरत मुस्कान दिखाई। मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं गुरुवर के चहरे को इतनी उज्ज्वल रोशनी में देख सकी! गुरुवर, परमेश्वर, मैत्रेय बुद्ध, जो राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा हैं, बहुत सुंदर और आकर्षक लग रहे थे!

एक बार, अपने क्वान यिन ध्यान में, मुझे पता चला था कि गुरुवर तांग राजवंश में गुरु शुआनज़ांग थे। एक दिन, एक अज्ञात आंतरिक शक्ति ने मुझे सन मून झील में स्थित शुआनज़ांग मंदिर जाने के लिए प्रेरित किया। शुआनज़ांग मंदिर की बाहरी दीवारों पर नक्काशी की गई है, जो उस अविश्वसनीय मार्ग को दर्शाती है, जिससे शुआनज़ांग बौद्ध धर्मग्रंथों को प्राप्त करने एवं पूरे भारत में धर्म की खोज करने के लिए पश्चिम की ओर गए थे। मंदिर में प्रवेश करते ही मुझे पवित्र वातावरण का एहसास हुआ। तीसरी मंजिल पर गुरु शुआनज़ांग का अनमोल वास्तविक शरीर अवशेष स्थापित किया गया है। जब मैंने आदरपूर्वक शुआनज़ांग की मूर्ति को देखा, तो मैंने अचानक सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रकाश शरीर को गुरु शुआनज़ांग की मूर्ति में प्रवेश करते देखा, जो तुरंत प्रकाश की असीम चमक के साथ चमकने लगी! गुरुवर ने वास्तव में उक्त मिट्टी की मूर्ति में पवित्रता भर दी!

इसके बाद, मैंने मंदिर के बाहर स्थित दर्शनीय स्थल बेंच पर बैठकर ध्यान किया। एक क्षेत्र में, मैंने गुरुवर को एक बहुत विशाल गुरु शुआनज़ांग में परिवर्तित होते देखा, जो सामान लेकर सन मून झील के पानी पर चल रहे थे। सभी सत्वों के प्रति असीम करुणा रखते हुए, जब भी वे कदम बढ़ाते, उनके पैरों के नीचे एक स्वर्णिम कमल प्रकट होता था! जब उन्होंने झील पर घूमना समाप्त किया, तो झील की सतह असंख्य शानदार सुनहरे कमल के फूलों से ढक गई। तब गुरु शुआनज़ांग, जो गुरुवर के प्रकटीत स्वरूप थे, उन्होंने झील के मध्य में कमल पर ध्यान किया। थोड़ी देर बाद, गुरु शुआनज़ांग खड़े हुए, उनकी छवि क्वान यिन बोधिसत्व के साथ मिल गई, जिन्होंने उस स्थान को आशीर्वाद देने के लिए झील पर शुद्ध जल छिड़कने के लिए एक विलो शाखा का उपयोग किया। इसके बाद, गुरु शुआनज़ांग ने सन मून झील के ऊपर अदृश्य जगत में एक भव्य धर्मदेशना आयोजित किया। अनेक दिव्य सत्व, बुद्ध और बोधिसत्व सभी गुरुवर के व्याख्यान को श्रद्धापूर्वक सुनने के लिए एक घेरा बनाकर नीचे आये।

व्याख्यान के बाद, स्वर्गीय सत्वों के एक समूह ने मुझ पर फूल बरसाए और कहा, "गुरुवर की शक्ति को यहां लाने के लिए धन्यवाद।" मैंने जवाब दिया, “गुरुवर का विनम्र साधन बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” मंदिर के प्रांगण में 60 वर्ष से अधिक आयु के कुछ बहुत ही शक्तिशाली चीड़ के पेड़ थे और उनमें से एक ने अचानक मुझसे कहा, "मैं इस दिन का इंतजार कर रहा था। मुझे पता था आप आओगे!” मैंने आश्चर्यचकित होकर पूछा, “आपको कैसे पता चला?” उन्होंने जवाब दिया, "यहाँ के सभी प्राणी जानते हैं कि एक दिन गुरु शुआनज़ांग के शिष्य यहाँ आएंगे, और हमारे लिए सत धर्म लाएंगे जो गुरु शुआनज़ांग ने भारत से प्राप्त किया था!" यह कितना अद्भुत है!

मंदिर से बाहर निकलते हुए एक आम आदमी ने मुझसे विनम्रतापूर्वक कहा, “इस महीने के अंत में हम इस मंदिर में एक भव्य धर्म सभा का आयोजन करेंगे। आपका इसमें शामिल होने का स्वागत है।” मुझे अचानक यह अहसास हुआ - कोई आश्चर्य नहीं कि गुरुवर यहां पहले ही व्याख्यान देने आए और इस स्थान को आशीर्वाद देने आ गए, ताकि यहां होने वाली आगामी धर्म सभा अधिक सफल हो सके और श्रद्धालु अधिक प्रबुद्ध हो सके।

2019 में, जब मैं आपकी शिक्षाओं के समक्ष आई, "तत्काल आत्मज्ञान की कुंजी," मैंने प्रार्थना की कि यदि आप सचमुच एक जीवित बुद्ध हों, तो मुझे विश्वास करने के लिए कुछ संकेत भेजें। उस रात, मेरा कमरा एक आभा से जगमगा उठा और उसमें से एक रहस्यमयी सुगंध निकल रही थी, जो मैंने पहले कभी नहीं जाना था। तब से, मैंने अपनी जादुई शक्ति को त्यागने का निर्णय लिया और आपका शिष्य बनने के लिए आवेदन किया, और मैं खुश थी कि मुझे तीनों लोकों से बाहर निकलने का मार्ग मिल गया।

आपके सभी सच्चे साधकों के पास भीतर एक “निःस्वार्थ जादुई शक्ति” मौजूद होती है – बिना कुछ किये कार्य करना, अपने कार्यों से अनभिज्ञ। उदाहरण के लिए, एक दीक्षित गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया था, वह घटनास्थल पर मृत अवस्था में दिखाई दे रहा था, लेकिन उन्हें आपातकालीन सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया। जब अन्य साथी रक्तदान करने आए तो वह चमत्कारिक रूप से पुनर्जीवित हो गया। उन्होंने बताया कि जब दुर्घटना हुई तो उनकी आत्मा उनके शरीर से निकल चुकी थी और वह अपना शरीर वहीं पड़ा हुआ देख सकते थे, लेकिन उसमें पुनः प्रवेश नहीं कर सकते थे। जब दीक्षित साथी आये, तो उन्होंने देखा कि उनमें से प्रत्येक प्रकाश उत्सर्जित कर रहे थे, और उनका प्रकाश एक विशाल प्रकाश में विलीन हो गया, जिससे उनकी आत्मा को उनके शरीर में वापस जाने में मदद मिली। उन्होंने बिना कुछ सोचे ही उन्हें बचा लिया।

गुरुवर, आप एक सचमुच महानतम संबुद्ध गुरु हैं। मैं आपकी बहुत आभारी हूँ कि आपने मुझे अपना शिष्य स्वीकार किया। आपकी शिष्या, थिएन न्हान औलक (वियतनाम) से

आदि।

आप (यूरोप के राजा) 672 साल पहले ईसाई धर्म में एक संत थे। और यह संभव है कि आप उच्चतर स्तर पर इस जीवनकाल में वापस जा सकते हैं, यदि आप भाग्यशाली हैं और आपको वह एक गुरु मिल जाए ##या वह मिल जाए जो##अतीत में आपके गुरुवर थे, जो अधिक संबुद्ध हैं, जो शायद पहले से ही परमेश्वर के साथ एक हैं, यही बात है।

मैं आध्यात्मिक रूप से आपके लिए शुभकामनाएं देती हूं, श्री मान। संसार में जो कुछ भी आपके पास पहले से है, जिसे आपने अभी अनुभव किया है। सच तो यह है कि वे आपको पूरी तरह से खुश नहीं कर पाते। कभी-कभी, हो सकता है कि कुछ ऐसा घटित हो जाए जो कुछ क्षणिक पलों के लिए खुश कर दे, लेकिन वह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। इस दुनिया में कोई भी चीज़, यहाँ तक कि सबसे सुखद क्षण भी, स्थायी नहीं रहता। हमारा भौतिक जीवन भी नहीं बचेगा। इसलिए, मैं आध्यात्मिक रूप से आपके लिए शुभकामनाएं देती हूं।

और मैं उत्तरी सितारों के राजा के लिए भी यही कामना करती हूं। मैं उनके लिए भी आत्मज्ञान की कामना करती हूं। और फिर शीघ्र ही स्वर्ग में अपने संत पद या नेता के पद पर ##वापस लौट जाएं। और यदि आप चाहें तो इस संसार में पुनः आ सकते हैं। क्योंकि एक बार जब हम उच्च स्तर पर प्रबुद्ध हो जाते हैं, तो हम जो चाहें कर सकते हैं। उन अज्ञानी लोगों के विपरीत, वे यह निर्णय नहीं ले पाते कि वे संतत्व के किस उच्च स्तर तक पहुंचना चाहते हैं, अन्यथा वे मुक्त नहीं हो सकते। लेकिन उदाहरण के लिए, अपनी गलतियों का कर्ज चुकाने के लिए उन्हें इस मायावी दुनिया में पुनर्चक्रण जारी रखना होगा। और यदि उनका कभी कोई मास्टर नहीं होगा, तो वे सदैव ऐसे ही बने रहेंगे।

वह बौद्ध भिक्षु अमिताभ बुद्ध की भूमि के उच्च-स्तरीय क्षेत्र में वापस जा सका, इसका कारण यह था कि उनके पास पहले से ही एक अच्छा मास्टर था। पुनर्जन्म लेने और इस भौतिक संसार में ठोकरें खाने से पहले उनके पास एक मास्टर था। इसलिए, जब वह केवल एक दिन के लिए भी वापस गया, तो वह उस दुनिया में अपने मास्टर से फिर से बात कर सकता था और अमिताभ बुद्ध की भूमि को देख सकता था, और स्वयं अमिताभ बुद्ध और क्वान यिन बोधिसत्व को देख सकता था, तब भी जब वे उन्हें ऊपर लाने के लिए नीचे गए थे। क्वान यिन बोधिसत्व ने स्वयं को एक सामान्य भिक्षु के रूप में प्रच्छन्न कर लिया। लेकिन उन्हें इसका एहसास तब हुआ जब वे असली अमिताभ बुद्ध की भूमि पर वापस गए, और वहां उन्होंने अपने गुरु को भी देखा। अमूर्त भाषा की बातें समझाना कठिन है, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप दोनों बहुत बुद्धिमान हैं। और आपके पिछले जीवन के पुण्य आपको और अधिक समझने में मदद करेंगे।

और कृपया आत्मज्ञान के लिए प्रार्थना करें, और कुछ नहीं, क्योंकि आपको किसी और चीज़ की आवश्यकता नहीं है। इस जीवन में राजा बनने के लिए आपके पास महान पुण्य, महान आध्यात्मिक उपलब्धि और शक्ति है। आप देखिये दुनिया में कितने राजा हो सकते हैं। विश्व में लगभग 300 विभिन्न देश और क्षेत्र हैं। इसलिए यदि सभी देशों और अंतरिक्ष में एक-एक राजा हो, तो भी हमारे पास बहुत कुछ नहीं है। और आजकल, हमारे पास नहीं है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप कुछ वर्षों तक राष्ट्रपति रह सकते हैं। और यदि आप बहुत लम्बे समय तक राष्ट्रपति बने रहेंगे, तो वे आपको बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। आजकल इस दुनिया में राजा बनना बहुत दुर्लभ हो गया है। और महान देशों, शक्तिशाली देशों का राजा होना तो और भी दुर्लभ है। इसलिए मेरे मन में भी आप दोनों के प्रति आदर, प्रशंसा, उच्च सम्मान है, क्योंकि आप ऐसे असाधारण राज्यों में शासन करने में सक्षम हैं और राजाओं के रूप में असाधारण पद पर हैं।

आप दोनों को बधाई हो। लेकिन सबसे अच्छी बात यह होगी कि हम इस भ्रामक मैट्रिक्स से मुक्त हो जाएं। यह वास्तविक नहीं है। यह एक फिल्म की तरह है, यह फिल्मों की तरह है। लेकिन हम इसमें अनिच्छुक अभिनेता हैं। और हम यह नहीं जानते कि इससे कैसे बाहर निकलें। यह फिल्मों से अलग है। फिल्मों में, जब आप अपनी भूमिका, अपना समय, अपनी फिल्म पूरी कर लेते हैं, तो आप बाहर निकल सकते हैं। लेकिन यह बड़ा सपना, बड़ी फिल्म जिसे हम "दुनिया" कहते हैं, एक बड़ा जाल है। आप बाहर नहीं निकल सकते। यह एक बड़ी भूलभुलैया है। आप हमेशा के लिए इसमें खो जायेंगे।

इसलिए मैं आपको यही सलाह दे सकती हूं कि स्वतंत्र रहें। प्रबुद्ध बनो ताकि आप हमेशा के लिए मुक्त हो सको। और जिस सुख और शांति की आप तलाश कर रहे हैं वह वास्तव में आपके लिए स्वर्ग में है, आपकी प्रतीक्षा कर रहा है, यदि आप आत्मज्ञान प्राप्त कर लें और उस स्थिति में वापस आ जाएं, जो कि उस राजा की स्थिति से कई, कई, असंख्य गुना बेहतर है जो आप अभी प्राप्त कर रहे हैं। और जिस देश में आप रहोगे, वह आपका असली देश होगा, आपका असली घर होगा। आपको शांति मांगने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको शांति मिलेगी। आपको खुशी मांगने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको खुशी मिलेगी। वास्तव में, उन स्वर्गों में शांति, आनंद और खुशी के अलावा कुछ भी नहीं है। और यह असंख्य है, अरबों, खरबों, गजलों, असीमित गुना उससे भी अधिक जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं, जिसे आप खुशी या शांति के रूप में समझ सकते हैं। इस संसार में ऐसी कोई चीज़ नहीं है जिसकी तुलना हम स्वर्ग की सच्ची शांति, सच्ची खुशी और सच्चे आनंद से कर सकें। यहाँ तक कि निचले स्वर्ग में भी, उन उच्च स्वर्ग की तो बात ही छोड़िए, जहाँ से आप आये हैं।

यद्यपि स्वर्ग में मेरा स्थान बहुत ऊंचा है, फिर भी मैं यहां विनम्रतापूर्वक संसार की सेवा कर रही हूं, तथापि मैं हर संभव तरीके से ऐसा कर रही हूं। और अधिकतर, राजनीतिक क्षेत्र में उच्च लोग मुझे नहीं जानते, मुझे नहीं पहचानते। और अगर वे मुझे ख़त्म करने की कोशिश नहीं करते हैं, तो मैं पहले से ही परमेश्वर की बहुत आभारी हूँ। भले ही मुझे संतो और मुनियों और स्वर्गीय सत्वों से सुरक्षा प्राप्त है। यदि आपके पास कभी समय हो तो आप सभी संतों का इतिहास पढ़ें। वे दयनीय स्थिति में रहे हैं, कष्ट में रहे और अधिकांशतः बहुत ही, हे भगवान, क्रूर तरीके से मरे। यीशु मसीह, "आप जानते हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई।" आप एक इसाई हैं। और यहाँ तक कि मसीह के सभी 12 शिष्यों की भी बाद में क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गयी। बहुत अधिक लोगों को भी बाद में ##वही भयानक भाग्य मिला। इस संसार में आना और ईश्वर के मिशन में कुछ करना इतना खतरनाक है। मैं गुरुओं के बारे में सोचती हूं और इससे मुझे सचमुच दुख होता है। मुझे बस कुछ क्षण के लिए रुकना होगा।

यूआर (अल्टिमेट मास्टर) से ##अतिरिक्त जानकारी: "द्वीप का राजा भी आपके पास आए और आपसे क्षमा याचना की और आपसे विनती की कि आप उन्हें, उनके देश को दण्ड न दें।" जाहीर है, इसका एक नाम है। मैं इसका जिक्र नहीं करना चाहती यह मेरी ओर से है: क्षमा करना आसान है। मैंने परमेश्वर से पूछा कि क्या उन्होंने आपको माफ भी कर दिया है, आपको और संत राजा को? परमेश्वर ने कहा यह संभव है। कभी-कभी, यदि राजा बुरा है, तो देश को भी दण्डित किया जाएगा। यह निश्चित है। मेरे पास परमेश्वर से इस बारे में बात करने का समय नहीं है। मुझे बहुत ज्यादा काम है। मैं इस समय काम के बोझ से दबी हुई हूं। मैं वापस आऊंगी, जब भी संभव होगा आपके पास वापस आऊंगी। मुझे अब एक उच्च सम्मेलन, एक उच्च-क्षेत्रीय सम्मेलन में भी जाना है, इसलिए अभी मुझे क्षमा करें।

शांति के लिए दो राजाओं पर अद्यतन जानकारी। 27 मार्च, 2025 को, द्वीप के दूसरे राजा, भी शांति की अपील करने आये। और कुछ भी? शांति और क्षमा की याचना की। ठीक है। मेरी तरफ से माफ़ी, आपको मिल गई। सर्वशक्तिमान से? आप ईमानदार थे। सर्वशक्तिमान ईश्वर आपको क्षमा करते हैं।##भले ही आप अपनी शांति के दायित्व##के लिए काफ़ी देर से आए हैं! मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति को क्षमा करती हूँ जो हर समय ईमानदारी से पश्चाताप करता है। लेकिन उन्हें यू-टर्न भी लेना चाहिए। हत्या का कर्म बहुत भारी है। बेहतर होगा कि आप दोनों और आपके परिवार, कम से कम, जिन पर आपका प्रभाव है, कम से कम आप दोनों व्यक्तिगत रूप से, महाराज, हत्या के कर्म से बचें, अप्रत्यक्ष हत्यारे होने के बजाय सभी प्राणियों के रक्षक बनें। हालाँकि यह थोड़ा देर हो चुका है! लेकिन फिर भी कोशिश कर सकते हैं!

वीगन बनें। मैं जानती हूं शायद आपको इन सबकी आदत नहीं है। क्योंकि आप बचपन से ही पशु-जन उत्पादों का सेवन करते आ रहे हैं, भले ही आपको यह पसंद न हो। खैर, यदि आप शांति और खुशी, स्वास्थ्य और क्षमा चाहते हैं, मेरा मतलब है कि एक स्थायी प्रभाव के लिए, आपको स्वयं दूसरों को खुशी और शांति प्रदान करनी चाहिए, विशेष रूप से निर्दोष, असहाय जानवरों को। मैं आपको उपदेश नहीं दे रही हूँ, मैं तो सिर्फ तथ्य बता रही हूँ।

अब, यूरोपीय राजा के विषय में, आप फिर शांति और खुशी की भीख मांग रहे हैं। मैंने तुमसे कहा है कि यह अन्य राष्ट्रों की शांति और खुशी से जुड़ा हुआ है। कोई बात नहीं, आप जितना प्रयास करोगे, स्वर्ग उतना ही उदार हो सकता है। तो कृपया इसे याद रखें। जो कुछ आप अपने लिए चाहते हैं, वही दूसरों को भी दीजिए। मुझे खेद है कि आप अपने जीवन में पर्याप्त शांति और खुशी महसूस नहीं करते हैं। पूरे देश की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है, आस-पास के लोग अक्सर आपकी मदद करने की बजाय परेशानी बनते हैं! महामहिम > यह जिंदगी है, महोदय!

इस ग्रह पर बहुत कम लोग अंदर से सच्ची शांति और खुशी महसूस करते हैं। क्योंकि वे विशेष हैं, उनके पास भरोसा करने के लिए कुछ है। वे ध्यान करते हैं। वे अपने अन्दर की शक्ति से जुड़ते हैं, जो कि सबसे महानतम ईश्वर, सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा प्रदान की गई है और जोड़ी गई है। हर चीज़ के पीछे कुछ न कुछ ज़रूर होता है। ईश्वर हमारे पीछे, हमारे सामने, बायीं ओर, दायीं ओर, हर जगह मौजूद है। लेकिन लोग परमेश्वर या परमेश्वर के पुत्र से जुड़े हुए नहीं हैं, जो हमारे लिए इस संसार में परमेश्वर की आज्ञा परमेश्वर के आदेश और परमेश्वर की व्यवस्था को पूरा कर रहे हैं। बहुत से लोग सीधे यीशु मसीह के संपर्क में नहीं आ पाते। और इसी वजह से, उनके पास इस दुनिया की कई समस्याओं से निपटने की शक्ति नहीं है। मैंने आपको यह इसलिए बताया क्योंकि यह मेरा निजी अनुभव है। बहुत पहले से लेकर अब तक, मैं बस भगवान पर भरोसा करती हूँ, हर दिन प्रार्थना करती हूँ, हर दिन ध्यान करती हूँ, हर दिन केवल अपने जीवन में महान मार्ग को बनाए रखने और उसका अनुसरण करने की कोशिश करती हूँ।

तो अब, अपनी शांति और खुशी के संबंध में। यदि आप पश्चाताप करते हैं, महामहिम, और जितना संभव हो सके विपरीत दिशा में जाने की कोशिश करते हैं - आप अपने दैनिक जीवन में जो कुछ भी करते हैं, यदि आपको लगता है कि यह दूसरों को चोट पहुँचाता है, यहां तक ​​​​कि छोटे कीड़े, आपके पैरों के नीचे कीड़े की तरह, तो आपको हर दिन अधिक से अधिक खुशी मिलेगी। और हम इस बारे में भी सोच रहे हैं कि आपके लिए भी उस दिशा में कैसे आगे बढ़ा जाए। लेकिन हमें आपकी मदद की भी ज़रूरत है, समझे? हमें कुछ पाने के लिए कुछ करना होगा। इस भौतिक संसार में, यह ऐसा ही है। आपको जो चाहिए, जो आप चाहते हैं उनके लिए आपको ईमानदारी से प्रार्थना करनी होगी। इसके अलावा, हमें इसके लिए भुगतान भी करना होगा। ईश्वर बिना किसी शर्त के है, लेकिन हम हमेशा ऐसे काम करते हैं जो उस धारणा, उस लक्ष्य के विपरीत होते हैं। क्योंकि, उदाहरण के लिए, यदि आप बारिश में बाहर जाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप भीगें नहीं, तो आपको ऐसा क्यों करना चाहिए? आप रेनकोट क्यों नहीं पहनते या कहीं शरण क्यों नहीं लेते? बस इतना ही है। यदि आप शांति और खुशी चाहते हैं, तो दूसरों को शांति और खुशी दिलाने के लिए काम करें। मैं अब ज्यादा बात नहीं करना चाहती। यह बहुत तार्किक है। और यदि आप एक कदम चलेंगे तो हम आपके लिए तीन कदम चलेंगे।

और दूसरे राजा के विषय में - ऐसा नहीं है कि आप दूसरे राजा हैं - आप निस्संदेह किसी से पीछे नहीं हैं। आपका देश शक्तिशाली है और विश्व भर में सम्मानित है। जिन लोगों के पास आपके देश का पासपोर्ट है, यहां तक ​​कि राष्ट्रीयकृत पासपोर्ट भी, उन्हें पूरे विश्व में, जब भी जरूरत हो, उच्च स्वागत, सुरक्षा और सभी प्रकार की सहायता मिलती है। और आप इस समय संकट में हैं, यह हम जानते हैं।##क्योंकि आप शांति कार्य के लिए देर हुए हैं,##इसलिए यह 100% अधिक निश्चित नहीं है, लेकिन परमेश्वर की कृपा से, मैंने आपके कर्म प्रतिशत को 67% से घटाकर 28% करने का प्रयास किया है। तुरंत नहीं, लेकिन यह धीरे-धीरे होगा, और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आपका खतरा न्यूनतम हो जायेगा। और यह और ज्यादा अच्छा हो सकता है कि आपकी बीमारी वापस नहीं आएगी।

लेकिन यदि मैं आपकी जगह होती, तो मैं तत्काल ##रक्त-हत्या के कर्म को छोड़ देती, अर्थात पशु-जन को न खाना जिन्हें भोजन के लिए मारा गया है। आप क्रूरता नहीं देखते, आप बूचड़खानों में, पशुपालन कार्यों में पशु-लोगों की पीड़ा नहीं देखते, इसलिए आप उससे जुड़ नहीं सकते, लेकिन कल्पना कीजिए कि यदि आप उस छोटे से पिंजरे में बंद हो जाएं, जहां आप घूम भी नहीं सकते। उदाहरण के लिए, सुअर और गाय के लिए भी लोग एक जैसे ही हैं, एक जैसे, पिंजरे में बंद हैं और कभी-कभी तो जीवित रहते हुए भी जंजीरों से बंधे हुए हैं। सभी प्रकार के इंजेक्शन उनके शरीर में डाले जाएंगे और उन्हें बहुत तकलीफ देंगे, और फिर मनुष्य उन्हें खा लेंगे। स्वर्गीय कर्म या किसी अन्य चीज़ के बारे में बात न करें। ये सभी प्रकार के रसायन और गंदी स्थितियां, जो पशु-जन में समा जाती हैं, आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगी। इसीलिए बहुत से लोगों को कैंसर होता है।

सैकड़ों अध्ययनों के विश्लेषण के बाद, टफ्ट्स विश्वविद्यालय ने रिपोर्ट दी है कि प्रसंस्कृत मांस खाने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

वर्ष 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रसंस्कृत मांस को कार्सिनोजन पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया था, और कार्सिनोजन पदार्थ का अर्थ है ऐसे पदार्थ जो कैंसर उत्पन्न करने में सक्षम है। अब वर्तमान शोध से इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अक्सर प्रसंस्कृत मांस खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

2018 में, संभवतः दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित कैंसर अनुसंधान संस्थान, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के भीतर, कैंसर पर अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी (IARC) संगठन ने प्रसंस्कृत मांस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया कि बेकन, हैम, हॉट डॉग, लंच मीट और सॉसेज जैसे खाद्य पदार्थ कैंसर पैदा करते हैं। आलोचकों ने प्रसंस्कृत मांस को एस्बेस्टस या तंबाकू के समान कैंसरकारी वर्गीकरण में रखने पर सवाल उठाया। ठीक है, तो मांस कितना खतरनाक है? प्रतिदिन प्रत्येक 50 ग्राम से कोलोरेक्टल कैंसर का सापेक्ष जोखिम 18% था। तो ठीक है, तो इसका वास्तविक अर्थ क्या है? सर्जन जनरल के अनुसार, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के साथ रहने से फेफड़े के कैंसर का खतरा 15% बढ़ जाता है। इसलिए, प्रतिदिन अप्रत्यक्ष धूम्रपान से आपके फेफड़ों के कैंसर का खतरा लगभग उतना ही बढ़ जाता है, जितना कि प्रतिदिन प्रसंस्कृत मांस खाने से आपके कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

अनेक अध्ययनों में, विशेषकर कोलोरेक्टल कैंसर के संबंध में, यह प्रमाण बहुत सुसंगत प्रतीत होता है कि लाल मांस और विशेषकर प्रसंस्कृत मांस से जोखिम बढ़ता है।

ऐसा माना जाता है कि यूके में बिकने वाले लगभग 90% बेकन में नाइट्राइट होता है। इस रसायन के प्रतिदिन सेवन से कैंसर का खतरा काफी बढ़ सकता है।

आदि।

पुराने समय में चीन में कैंसर से पीड़ित लोगों का प्रतिशत बहुत कम था, क्योंकि उनके पास पश्चिमी देशों की तरह मांस खाने के लिए पर्याप्त धन नहीं था। मुझे नहीं पता कि कोई इस पर अब शोध करता है या नहीं, लेकिन पहले उन्होंने शोध किया था, और शोध में कहा गया था कि चीनी लोगों में पश्चिम की तुलना में कैंसर का प्रतिशत बहुत कम था। उनके पास जितना अधिक पैसा होगा, वे उतना ही अधिक प्रकार के पशु-जन उत्पाद खा सकेंगे। फिर अधिक अस्पताल बनाने पड़ेंगे और हर साल अधिक मौतें होंगी। आजकल लोग पहले से अधिक बीमार हैं। यह भी कर्म के कारण है। और युद्ध भी रक्तपात के कर्म से ही आता है। दुनिया को संतुलन बनाना होगा। हम कोई भी बुरा काम करके उनके बदले में अच्छा परिणाम नहीं पा सकते। यह तर्कसंगत नहीं है। यह वैज्ञानिक दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है। धार्मिक रूप से तर्कसंगत, नैतिक रूप से उपयुक्त की बात तो दूर।

ठीक है, सर, हम ईश्वर की कृपा से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। तो आपके 67% कर्म के कारण ही आप इस समय बीमार हैं, मैं इसका उल्लेख नहीं करना चाहती क्योंकि यह बहुत स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन इसे घटाकर 28% कर दिया गया है, इसलिए आप जल्द ही आराम और बेहतर सुधार महसूस करेंगे। बहुत जल्द ही। और आप बच जाओगे। आपका भौतिक जीवन बच जायेगा क्योंकि आप आये और क्षमा मांगी। आपने अपने स्वास्थ्य या किसी भी चीज़ के लिए विनती नहीं की, लेकिन इसके कारण, आपका स्वास्थ्य भी अधिक अनुकूल रूप से प्रभावित होगा। तो आप सुधार देखेंगे। लेकिन बात यह है कि, यह केवल यह जीवन नहीं है, बल्कि मृत्यु के बाद का जीवन भी महत्वपूर्ण है, चाहे आप घर जा सकें या नहीं, या उत्तरी तारों के राजा के रूप में अपने स्वर्गीय गौरवशाली पद पर वापस लौट सकें या नहीं। कृपया, जब भी आप कर सकें, ##परमेश्वर से प्रार्थना करें, महामहीम।

मैं सचमुच चाहती हूं कि आप दोनों हत्या कर्म से दूर रहें। अब और पशु-जन उत्पाद न खाएं। सबसे पहले तो यह आपके लिए ही अच्छा है,##और आपकी शांति के लिए अच्छा है। यह ईश्वर के साथ आपके रिश्ते के लिए अच्छा है, तथा उस दुनिया के लिए भी अच्छा है जिसमें आप रहते हैं, आपके बच्चे रहते हैं, आपके पोते-पोतियाँ रहते हैं, तथा आपका देश रहता है। ठीक है, महोदय, बहुत सी चीजें हैं जिस पर मैं बात कर सकती हूँ। सारांश यह है कि, आप दोनों भी परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीने का प्रयास करें। ये परमेश्वर की आज्ञाएँ हैं। हम ईश्वर की आज्ञाओं का उच्चारण करते हैं, यद्यपि ईश्वर ने उन्हें नहीं बनाया। ईश्वर चाहते हैं कि आप ब्रह्माण्ड के नियमों के अनुसार जियें, विशेषकर इस भौतिक संसार में, जहां कोई भी चीज आपकी मदद नहीं कर सकता, जब तक कि आप पहले स्वयं की मदद करने का प्रयास न करें। वह कहते हैं, "ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं।" यह सही है। इसलिए आप हर दिन प्रार्थना करें, इसे एक आदत बना लें। हम सब अब जवान नहीं रहे। हम अब उम्र के साथ बूढ़े होते जा रहे हैं, इसलिए इसे अपनी आदत बना लें, हर दिन प्रार्थना करें। परमेश्वर से पश्चाताप करें, क्षमा याचना करें और यथाशीघ्र यू-टर्न करें।

और प्रथम राजा ने शांति और खुशी मांगी थी। हां, एक बार जब आप शांति ##प्रक्रिया में मदद करेंगे तो यह आपको कुछ हद तक मिल जाएगा। और दूसरा राजा, वही। युद्ध और हत्या की ओर झुकाव मत रखो। और पशु-जन उत्पादों को छोड़ने का यथासंभव प्रयास करें, क्योंकि इससे आपको अधिकाधिक दुःख और अशांत वातावरण मिलेगा। आप जिनसे भी व्यवहार करते हैं, जो भी आपके साथ रहते हैं, वे सभी आपके लिए शांति नहीं लाएंगे यदि आप शांति स्थापित नहीं करते हैं। मनुष्यों के लिए मनुष्यों के साथ शांति, तथा हमारे आस-पास के अन्य प्राणियों, जीवित प्राणियों के लिए भी शांति।

दूसरे राजा के साथ भी यही हुआ। अब जबकि आपने शांति प्रक्रिया में योगदान दिया है, तो परिणाम आपके लिए शांति, खुशी और स्वास्थ्य के मामले में बेहतर होंगे, हालांकि आपने ऐसा नहीं मांगा था। उस बीमारी का आपका कर्म केवल 28% रह गया है। यह एक सहनीय स्थिति है, आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति नहीं है। लेकिन कृपया दूसरों को वह देकर इसे स्थायी बनाइये जो आप चाहते हैं: शांति, खुशी, स्वास्थ्य और स्पष्ट मन। कृपया इन सबके लिए भगवान को धन्यवाद दें। ईश्वर को उन सभी चीज़ों के लिए धन्यवाद दीजिए जो आपके पास हैं, जो बहुत कम लोगों के पास हो पाती हैं। क्योंकि यदि आप स्वर्ग में महान नहीं हैं, तो यह संभव नहीं है कि आप इस संसार में राजा बन सकें। तो आपकी योग्यता वास्तव में बहुत बहुत महान है। लेकिन आपने तो इसे खर्च कर दिया है, अपनी आध्यात्मिक योग्यता का बहुत अधिक हिस्सा खर्च कर दिया है। इसीलिए आपका जीवन इतना सहज नहीं है। आपके राज्य को भी बहुत कष्ट सहना पड़ता है।

राजा दाऊद को याद करो, उन्होंने किसी और की पत्नी छीनकर पाप किया था और उन्होंने उस पति को भी मार डाला था। इसलिए ऐसा नहीं है कि सिर्फ उन्हें ही कष्ट उठाना पड़ा, बल्कि उनके देश को भी तीन दिनों तक भयंकर बीमारी का सामना करना पड़ा। लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि उन्होंने केवल एक ही व्यक्ति की हत्या की थी, और उन्होंने केवल एक ही पत्नी को अपनी पत्नी बनने के लिए मजबूर किया था। लेकिन युद्ध में हम कई लोगों को मरने के लिए मजबूर करते हैं और कईयों को विधवा बना देते हैं। इसके अलावा, दैनिक जीवन में हम पशु-जन का मांस खाते हैं, जिससे उन्हें बहुत कष्ट होता है, उनके साथी जो साथ में होते हैं, उनसे अलग हो जाते हैं, उनके बच्चों को मां से अलग कर देते हैं। और उन्हें जीवन भर पिंजरे में बंद रखो और उन्हें हर प्रकार का ज़हर खिलाओ ताकि वे स्वस्थ और मोटे दिखें और उन्हें बेहतर कीमत मिले, ताकि लोग उन्हें खरीदें और खाएं, जिनमें आप भी शामिल हैं, महाराज। मुझे आपको सच बताने में खेद है। मुझे तो कोई खेद भी नहीं है। खेद है कि मुझे खेद नहीं हूँ।

मैं आपको बस सच बताती हूं। आपकी पसंद। ठीक है? यदि आप अपने जीवन के लिए अधिक खुशी, अधिक शांति, अधिक स्वास्थ्य चाहते हैं, तो आप जो कर रहे हैं, जो आप करते रहे हैं, उनके ठीक विपरीत करें। लेकिन मुझे खुशी है कि कम से कम आप शांति प्रक्रिया में मदद करने के लिए वापस आए, कम से कम, भले ही थोड़ा देर से आए,##हालाँकि हमें समय और संबंधित विषयों को पुनः ##व्यवस्थित करना होगा, लेकिन कभी न होने से यह बेहतर है। इसलिए अब से, पूरे दिल से, आपको दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करनी होगी और जानवर-जन के मांस से होने वाली हत्या, पीड़ा, दुःख को खाना बंद करना होगा। और ईश्वर आपको उनकी कृपा और क्षमा प्रदान करें। यह पहले ही हो चुका है, लेकिन यदि आप चाहते हैं कि यह बना रहे, तो आपको परमेश्वर की इच्छा पूरी करनी होगी, जैसे आज्ञाओं का पालन करना, दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना, जो कुछ भी आप चाहते हैं कि आपके साथ किया जाए। आमीन, सर। महोदय, मैं आप दोनों के अंतःकरण और हृदय के लिए भी शुभकामनाएं देती हूं। आप अच्छे रहें। आप जो चाहते हैं वह आपको मिले, और उन्हें दीर्घकाल तक बनाए रखने के लिए आप उस पर काम करें। भगवान के नाम पर आप दोनों को प्यार।

ठीक है महोदय, आप दोनों महाराज, मुझे जाना होगा। मेरे पास करने के लिए अन्य सांसारिक काम भी हैं, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के लिए कई, कई सारे कार्यक्रम हैं और अन्य सभी प्रकार के काम जो मुझे करना है। और परमेश्वर ने मुझसे कहा कि मुझे अब आप दोनों से बात नहीं करनी चाहिए। खैर, मुझे भी खुशी है कि ऐसा नहीं हुआ। मैंने कल से लेकर अब तक कुछ भी नहीं खाया है। लेकिन मेरे लिए खाना जरूरी है, ताकि दुनिया के उनके कुकर्मों के भारी, भारी परिणामों से मुझ पर आए कर्मों का कुछ अंश कम किया जा सके। यद्यपि मैं उनसे असीम प्रेम करती हूँ और ईश्वर उन्हें सदैव आशीर्वाद देते हैं, फिर भी उनके मन द्वारा उन्हें जो करने को कहा जाता है, उनसे निपटना बहुत कठिन है, जो इस संसार में तबाही मचाते हैं और आपके देशों को भी कष्ट पहुँचाते हैं, और यह बहुत दुःखद है कि आप बस खड़े होकर देखते रहें, और अपने हृदय में निराशा और क्रोध, दुःख और पीड़ा महसूस करें।

मुझे इस बात का भी दुख है कि आप पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी है। दुनिया में राजा या कोई भी नेता बनना बहुत कठिन है, लेकिन आजकल उनके पास राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री हैं; काम पूरा हो जाने के बाद उन्हें अपनी भारी जिम्मेदारी से बचने का मौका मिल जाता है। लेकिन राजाओं के लिए यह जीवन भर का समय है। यह आजीवन कारावास है। मुझे आपके लिये खेद है। कृपया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। आप अपने आदर्श, प्रेमपूर्ण, देखभाल करने वाले हृदय में जो कुछ भी कर सकते हैं, उन्हें बाहर कार्य में परिणत करें। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं, महोदय।

हम सर्वशक्तिमान ईश्वर को उन सभी चीज़ों के लिए धन्यवाद देते हैं जो उन्होंने हमें प्रदान की हैं, यद्यपि कभी-कभी आप स्वयं भी इसे समझ नहीं पाते, इसका एहसास नहीं कर पाते। लेकिन सर्वशक्तिमान परमेश्वर की सुरक्षात्मक और प्रेममयी शक्ति के बिना, आप दोनों बदतर, बदतर स्थिति में होते। इसलिए हर दिन, जो कुछ आप चाहते हैं उनके लिए भगवान से प्रार्थना करें, और जो कुछ दिया गया है और दिया जाएगा उनके लिए भगवान की स्तुति करें। और जो कुछ आपके पास है, या जो आपसे छीन लिया गया है, उनके लिए ईश्वर को धन्यवाद दीजिए। आपके साथ जो कुछ भी घटित होता है, वह सब आपके भले के लिए होता है, आध्यात्मिक रूप से भी और शारीरिक रूप से भी। हम सर्वशक्तिमान, सर्वोच्च, महानतम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। हम सदा आपका धन्यवाद करते हैं।

धन्यवाद, सर। धन्यवाद मेरे प्रभु, आमीन।

Photo Caption: हम शायद अभी तक आप तक नहीं पहुँच पाए हैं। लेकिन हम आपसे प्यार करते हैं भगवान।

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
नवीनतम वीडियो
34:50

उल्लेखनीय समाचार

1436 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-05
1436 दृष्टिकोण
हमारे आसपास की दुनिया
2026-11-05
1529 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-04
9250 दृष्टिकोण
36:15

उल्लेखनीय समाचार

1598 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-04
1598 दृष्टिकोण
स्वस्थ जीवन
2026-11-04
1668 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड