विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास अमेरिका के जॉर्ज से एक हार्टलाइन प्रस्तुत है:परम प्रिय गुरुवर और लगनशील सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मेरे संसार को सदैव सत्य, प्रेरणा और रचनात्मक ऊर्जा से भरने के लिए धन्यवाद! सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के दैनिक आशीर्वाद से लाभान्वित होने वाले हम सभी आपकी अत्यंत सराहना करते हैं! मैं हाल के एक फ्लाई-इन न्यूज़ से संबंधित अपना आंतरिक दर्शन साझा करना चाहता हूं, जिसमें गुरुवर ने बताया था कि धोखेबाज़ रूमा शैतानी शक्ति से समर्थित है। यह सत्य है। इससे पहले भी मुझे ऐसे आंतरिक दर्शन मिले थे, जिनसे मुझे विश्वास हुआ था कि वह या तो काले जादू के बहुत निकट था या वह उसमें शामिल होना शुरू कर चुका था। उसे उजागर करने के लिए मुझे हानि पहुंचाने की उसकी इच्छा स्पष्ट थी।इसके अतिरिक्त, हाल के एक आंतरिक दर्शन में मैंने गुरुवर को कुछ बचे हुए राक्षसों के आधार शिविर को ध्वस्त करते देखा। पश्चाताप करने के बजाय इन राक्षसों ने नकली गुरुओं के साथ एकजुट होने की योजना बनाई। इससे वे नकली गुरुओं और उनके अनुयायियों की बूरी ऊर्जा सोखकर खुद को पुनर्जीवित कर पाएंगे और वे स्वर्ग और मास्टर से लड़ना जारी रखेंगे, जिससे संसार और अधिक अराजकता और पाप में डूब जाएगा।भौतिक दृष्टि से रूमा हर स्तर पर भली-भांति जानता है कि वह अनजान श्रद्धालुओं को शिकार बनाकर धोखाधड़ी का व्यवसाय चला रहा है। एक आंतरिक दर्शन में मैंने उसके समूह को ऐसी जगह जाते देखा, जो मठ जैसी लगती थी, पर वास्तव में वहां वे वेश्यावृत्ति की सेवाओं के लिए पैसे देते थे। शैतान के लिए काम करने वाले अंततः वेश्यावृत्ति, यौन तस्करी, नशीले पदार्थों और विलासिता की बेलगाम लालसा के उसी शैतानी गर्त में गिरते हैं और दूसरों को लूटकर लाभ कमाते हैं। ये सभी राक्षसी लक्षण रूमा जैसे नकली गुरुओं में देखे जा सकते हैं। इन लोगों में कोई नैतिकता नहीं है और इन्हें कोई लज्जा नहीं आती।धन्यवाद, मास्टर, इन दुष्ट शैतानी रूपों का पर्दाफाश करने के लिए, ताकि मनुष्य परमेश्वर की सुरक्षात्मक शक्ति से स्वयं को सुरक्षित कर सकें। मेरे सारे प्रेम के साथ, अमेरिका से जॉर्जत्रान ताम (रूमा) के वास्तविक और नकली नामों की सूची:टॉम वैन त्रान (जन्म नाम)जॉन सेंट (वर्तमान कानूनी नाम और अमेरिकी पासपोर्ट में प्रयुक्त नाम)गुरुजी सागररूमागर्माथा (वह नाम जिसे वह वर्तमान में पसंद करता है)त्रान ताम,त्रान वान ताम,त्रान वान उत,हुइन्ह लॉन्ग,त्रान उत हुइन्ह लॉन्गताम त्रान,टॉम त्रान / टॉम ट्रान,मास्टर त्रान ताम,त्रान यान टॉमट्रान येन टॉमकाउ उतरूमामास्टर रूमारूमा जॉन सेंटमास्टर रूमा जॉन सेंटमिन्ह सु रूमामिन्ह सु त्रान ताम,गुरुजी रूमाओम रूमासागररूमागर्माथाअतिरिक्त चेतावनी: बुई तान किएत एक और नकली गुरु है और त्रान ताम अनुयायी है। हमारा मानना है कि त्रान ताम ने बुई तान किएत को औलाक (वियतनाम) में अपना स्वयं का आध्यात्मिक समूह स्थापित करने का निर्देश दिया है ताकि वे वहां के होआ हाओ अनुयायियों को त्रान ताम के पीछे चलने के लिए राजी कर सके। बुई तान किएत उन्हें बताता है कि त्रान ताम होआ हाओ के संस्थापक, आदरणीय प्रबुद्ध गुरु ह्विन फू सो (वीगन) का पुनर्जन्म है, जो कि झूठ है। बुई तान किएत ने लोगों को यह भी बताया कि त्रान ताम 'जेड सम्राट' है, जो एक और झूठी बात है, ताकि वे देश के आध्यात्मिक समुदायों के प्रति त्रान ताम को अधिक आकर्षक दिखा सके। अंत में, बुई तान किएत धोखे से खुद को 'वियतनाम का मैत्रेय' घोषित करता है।सतर्क जॉर्ज, अपना आंतरिक दर्शन हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। यह हमारे दैनिक जीवन और क्वान यिन ध्यान-अभ्यास में सतर्क रहने के लिए एक और सामयिक अनुस्मारक है। हमें स्वयं को प्रबुद्ध करने और सुरक्षित रखने के लिए मास्टर द्वारा प्रदान किए गए आशीषित साधनों का उपयोग करना याद रखना चाहिए। सदैव हमारी रक्षा करने और हमें मार्गदर्शन देने और विपत्तियों का सामना करने में हमें सशक्त बनाने के लिए हम गुरुवर के प्रति असीम रूप से आभारी हैं। कामना है कि आप और महान संयुक्त राज्य अमेरिका स्वर्ग के प्रकाश में सदा सुरक्षित रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, हमारी प्रिय गुरुवर ने आपको स्नेहपूर्वक जवाब दिया है: “अंतर्दृष्टिपूर्ण जॉर्ज, एक लगनशील साधक एवं जागृत आत्मा बनने और दूसरों के कल्याण का ध्यान रखने के लिए आपको धन्यवाद। ये राक्षसी जीव कैसे सोच सकते हैं कि परमेश्वर को पाने की इच्छा रखने वाली मासूम आत्माओं को धोखा देकर वे बच जाएंगे? इससे बड़ा कोई पाप नहीं है और परमात्मा की परम शक्ति के सामने उनका कोई वजूद नहीं है। उन्हें अपने पापों का दंड भुगतना पड़ेगा। वे इसे देख और समझ कैसे नहीं सकते? कामना है कि आप और संयुक्त राज्य अमेरिका के तेजस्वी लोग परम ईश्वर के प्रेम में सदा उज्ज्वल तेज से चमकते रहें। मैं आपसे सदा प्रेम करती हूं, परमेश्वर-कृपा में।"











