विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के हाई थुई से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें बहुभाषी उपशीर्षक हैं:एक स्वर्णिम अगस्त के लिए कितने महीने हैं? एक गौरवशाली क्षण के लिए कितने दिन हैं? (प्रेम गीत 4 से अंश)परम पूजनीय एवं प्रिय गुरुवर, आज, 2 सितंबर 2026, समाजवादी गणराज्य वियतनाम का राष्ट्रीय दिवस है! मेरे लिए सचमुच अर्थपूर्ण छुट्टी की व्यवस्था करने के लिए मैं गुरुवर के प्रति अत्यंत कृतज्ञ हूँ—एक ऐसा दिन, जिसमें नहीं शोर था, न जमघट, न दावत और न मदिरापान; एक एसा दिन जो शांति, चिंतन, क्वान यिन ध्यान और पवित्र संबंधों के लिए है…आज ही गुरुवर के फ़्लाई-इन न्यूज़ कार्यक्रम में “वी लोक के महामहिम बुद्ध राजा पो, दो भागों के भाग 2” भी प्रसारित हुआ था। आज सुबह जब मैंने वीगन रेस्तराँ खोला, तो पक्षी-जन और व्याध-पतंग घर के भीतर उड़कर आए! क्या यह शुभ संकेत उस उपहार से जुड़ा हो सकता है, जो बुद्ध राजा पो ने पृथ्वी के सभी प्राणियों को दिया है?! मास्टर के दिव्य दीपक “आत्मज्ञान” का बल्ब पूरे तीन महीनों से काम नहीं कर रहा था, फिर भी आज रात यह अचानक फिर तेज़ी से जगमगा उठा! मैं सचमुच बहुत प्रसन्न थी!आज, जैसे मेंने वी लोक के बुद्ध राजा पो के बारे में देखा और उनके बारे में जाना, तो मुझे लगा कि शायद मैं एक बार उस लोक में जा चुकी हूँ। पंद्रह वर्ष पहले मेरा मन सदा ऐसे ही सुंदर चित्रों से भरा रहता था। अपने आसपास के लोगों का अत्यधिक कष्ट और संघर्ष से भरा जीवन देखकर मेरे मन में सैकड़ों प्रश्न उठते थे, जिनका उत्तर कोई नहीं दे पाता था। फिर मुझे गुरुवर से मिलने का सौभाग्य मिला। मैंने गुरुवर की शिक्षाएँ पढ़ीं और मेरे सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए। आज मैं वास्तव में उस शांति और गरिमा को अनुभव करती हूँ, जो लगता है कि बुद्ध राजा पो द्वारा विशेष रूप से गुरुवर को दिया गया उपहार है!दो वर्ष तक लविंग हट रेस्तराँ चलाने के बाद मेरे पास इसके विस्तार के लिए पर्याप्त आर्थिक साधन या स्वास्थ्य नहीं रहा। फिर भी मास्टर की व्यवस्था से मैं चमत्कारिक रूप से उचित मूल्य पर एक परिसर किराए पर ले सकी। वहाँ पर वीगन भोजन तैयार करने के लिए बड़ी जगह, ध्यान के लिए जगह और एक छोटा बगीचा है, जहाँ मैं रेस्तराँ के लिए कुछ जैविक पौधे उगा सकती हूँ… मेरी बेटी द्वारा लविंग हट रेस्तराँ की ज़िम्मेदारी सँभालने की व्यवस्था करने के लिए मैं गुरुवर के प्रति दिल से आभारी हूँ। मुझे आशा है कि वह अपनी युवा ऊर्जा से रेस्तराँ में नया जीवन भरेगी, ताकि गुरुवर का प्रेम और दूर तक फैले और अधिक जिंदगियों को छूए!पूरे दिल से, मैं श्रद्धापूर्वक कामना करती हूँ कि गुरुवर को दीर्घायु और शांति मिले! कृपया मुझे उस प्रेम के मार्ग पर सदा गुरुवर के साथ चलते रहने दें, जो गुरुवर ने पिछले 15 सालों में मुझे दिखाया है! मैं गुरुवर से सदा प्रेम करती रहूँगी! औलाक (वियतनाम) से शिष्या हाई थुईसंतुष्ट हाई थुई, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर ने आपके लिए स्नेहपूर्ण जवाब भेजा है:“शांतिमयी हाई थुई, आपके प्रेम और विचारशील शब्दों के लिए धन्यवाद। सभी बुद्ध राजाओं का स्वागत करना बहुत सुखद रहा है। वे कृपापूर्वक हमारे विश्व के उत्थान में सहायता कर रहे हैं। शायद आपके रेस्तराँ में पक्षी-जन और व्याध-पतंगों का आना एक शुभ संकेत था। आध्यात्मिक पथ पर हर समय अनेक अद्भुत घटनाएँ होती हैं। कामना है कि सभी प्राणी इस जीवन-शैली का अनुभव करें। अच्छा कार्य जारी रखें और अपने लविंग हट रेस्तराँ के माध्यम से वीगन आहार को बढ़ावा दें। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के खुशहाल लोग जीवन के हर पल में शांति पाएँ। मेरा प्रेम वह ढाल है, जो सदा आपकी रक्षा करेगी। परमात्मा आपको आशीर्वाद दें।"











