खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

जब लोग अपने दिव्य आंतरिक स्वरूप को पा लेते हैं, तो पृथ्वी पर स्वर्ग सबके लिए यहीं मौजूद है।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास सिंगापुर में गुरुवर की एक कृतज्ञ शिष्या से हार्टलाइन है:

प्रिय पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली त्रित्व, परमेश्वर, टिम क्वो टू, और परमेश्वर के पुत्र, मेरी पुज्य परम प्रिय गुरुवर एवं सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, वास्तव में इस दुनिया से परे सबसे अद्भुत टीवी कार्यक्रम बनाने में आपके समर्पण और प्रेम के लिए आपको धन्यवाद। सुप्रीम मास्टर टीवी हर दिन मेरा दिन उज्ज्वल कर देता है। कार्यक्रम शिक्षाप्रद, समृद्ध करने वाले और मनमोहक हैं। इसे देखते हुए मुझे कभी ऊब महसूस नहीं होती; इसके बजाय, मैं हर दिन इसकी प्रतीक्षा करती हूं। मास्टर और सुप्रीम मास्टर टीवी में कार्यरत संतों को धन्यवाद।

मैं मास्टर और क्वान यिन ध्यान साधना के साथ मेरी व्यक्तिगत आध्यात्मिक यात्रा साँझा करना चाहूंगी। साल 2000 में मास्टर की सैंपल पुस्तिका मिलना मेरे लिए आशीर्वाद था। गुरुवर कौन हैं, यह जाने बिना, मेरे जीवन के सबसे कठिन समय में एक दीक्षित बहन ने मुझे यह पुस्तिका दी थी। और देखते ही देखते, उस सैंपल पुस्तिका ने उस समय मेरे सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। मैंने वह सैंपल पुस्तिका बहुत जल्दी पढ़ ली और मैंने उस बहन से मास्टर की अधिक पुस्तकें मांगीं। तब उन्होंने मुझे “मैं आपको घर ले जाने आई हूँ” दी। मैं इस सौभाग्य को हमेशा स्नेह से याद रखूंगी, क्योंकि यह मेरे लिए सब कुछ पाना जैसा था। इसके बाद से, मैं उत्सुकता से दीक्षा की प्रतीक्षा करने लगी। मास्टर के साथ 20 से अधिक वर्षों की सच्ची साधना के दौरान, मुझे अनेक बाहरी अनुभवों और कुछ आंतरिक दर्शनों का आशीर्वाद मिला है। मेरी जरूरतें और कभी-कभार की इच्छाएं अधिकतर पूरी हुईं, भले ही मैंने उनके लिए प्रार्थना नहीं की थी। मुझे हमारे परम प्रिय गुरुवर से कई बार स्नेहपूर्वक मिलने का सौभाग्य भी मिला है।

मास्टर, भले ही आप मेरे साथ भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, पर मैं जानती हूं कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। आपने मुझे अनेक तरीकों से प्रेम दिया, चाहे भौतिक सुविधाएं देकर या जब मैं रास्ते से भटक गई तो मुझे सुधारकर। आप सचमुच इतने अद्भुत हैं। मास्टर, आपने मेरे हृदय को बहुत गहराई से छुआ है। गुरुवर, आप सर्वोत्तम उपहार हैं, हमारी सदा के सबसे अच्छे मित्र हैं। काश मनुष्य यह जानते।

मैं एक कठोर तथा संकोची व्यक्ति से बदलकर एक खुले और स्नेहपूर्ण व्यक्ति में बदल गई हूं। पहले मेरा हृदय इतना ठंडा था कि मैं अक्सर स्वयं से पूछती थी, क्यों। अब, मेरा हृदय खुला हो गया है और हर प्राणी के लिए प्रेम से भरा है। धन्यवाद, मास्टर, मैं आपसे प्रेम करती हूं। आप सदा सुंदर, स्वस्थ और सुरक्षित रहें। विश्व वीगन, विश्व शांति की आपकी कामना शीघ्र पूरी हो। अनंत काल तक मैं आपसे प्रेम करुंगी, सिंगापुर से आपकी एक कृतज्ञ शिष्या

रूपांतरित कृतज्ञ दीक्षित बहन, गुरुवर ने आपके जीवन को कैसे प्रेरित किया, इस बारे में आपकी हार्टलाइन के लिए और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न आपको प्रतिदिन जो खुशी देता है, इन्हें व्यक्त करने के लिए धन्यवाद। हमारे प्रिय गुरुवर सचमुच हम सभी और मानवता के लिए सबसे अनमोल उपहार हैं। आप और तेजस्वी सिंगापुर अनमोल जीवनदायी वीगन आहार के माध्यम से अनंत करुणा और आनंद प्राप्त करें। सार्वभौमिक शांति में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर से धन्य जवाब आप तक पहुंचाते हुए हमें खुशी हो रही है: “अनमोल कृतज्ञ परमेश्वर की शिष्या, आपके दयालु शब्दों और प्रेम के लिए धन्यवाद, जो रत्न की तरह चमकता है और आप जिनसे भी मिलती हैं, उन सब तक फैलता है। यह आपकी समर्पित क्वान यिन साधना ही है जिसने मार्ग को सुगम बनाया और आपके जीवन को अद्भुत बनाया है। हमारे भीतर हुए सकारात्मक परिवर्तन बाहर प्रतिबिंबित होते हैं और हमारी वास्तविकता बनाते हैं। जब लोग अपने दिव्य आंतरिक स्वरूप को पा लेते हैं, तो पृथ्वी पर स्वर्ग सबके लिए यहीं मौजूद है। आप और सिंगापुर के एकजुट लोग उस प्रकाश को महत्व दें और उसकी रक्षा करें, जो हमारे ग्रह की सभी आत्माओं को पोषित करता है। हम सदा एक साथ हैं, और मैं आपको प्रेम से गले लगाती हूँ।”
और देखें
नवीनतम वीडियो
सिनेमा दृश्य
2026-06-05
330 दृष्टिकोण
38:52
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-06-05
2029 दृष्टिकोण
38:24

उल्लेखनीय समाचार

2026-06-04   919 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-06-04
919 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-06-04
942 दृष्टिकोण
संयंत्र-आधारित अभिजात वर्ग
2026-06-04
936 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-06-04
2210 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-06-04
988 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड