विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य की मैडिसन का हार्टलाइन है:तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं, एवं अनमोल परम गुरुवर के प्रति गहरी कृतज्ञता और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक सराहना, मैं गाड़ियों में ‘सोलार लोटस’ उपकरणों को रखने की एक अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीका साझा करना चाहती हूँ, ताकि परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और भी अधिक देर तक बज सके।शुरुआत में, सौर उपकरण कार के डैशबोर्ड पर सपाट रखा हुआ था, और फिर मैंने एक कपड़ा रखा ताकि उपकरण सूर्य किरणों की ओर कोण पर रहे और ‘लोटस’ इधर-उधर न फिसले। हालाँकि, एक रचनात्मक समाधान “कहीं से” प्रकट हो गया। मैंने तुरंत दो तरफ़ा सक्शन कप लिए, और अब, महीनों पहले चिपकाने के बाद से ‘लोटस’ उपकरण एक बार भी नहीं हिला है, और तो और यह अधिक देर तक बजता है क्योंकि सूर्य के किरणों को सोखने के लिए अब यह बेहतर कोण पर है। इसके अलावा, जब मैं अपनी विंडशील्ड सनशेड का उपयोग करती हूँ, तब भी उपकरण बाधित नहीं होता और बजता रह सकता है। उन लोगों के लिए एक और सुझाव जिनके पास हैचबैक गाड़ीयाँ हैं, यह ‘सक्शन कप’ छोटे सौर उपकरण पर भी बहुत अच्छी तरह काम करता है। और भले ही पिछला दरवाज़ा दिन में कई बार खुलता और बंद होता है, उपकरण एक इंच भी नहीं हिला है!प्रिय गुरुवर, मुझे दीक्षा देने और मेरा जीवन रूपांतरित करने के लिए आपका धन्यवाद। मेरी एकमात्र इच्छा है कि जैसे-जैसे मैं प्रज्ञा और आत्मज्ञान की ओर अभ्यास में जारी रहूँ, मैं आपके साथ स्पष्ट और निरंतर संबंध बनाए रख सकूँ। सदा आपकी, संयुक्त राज्य अमेरिका से मैडिसनसहायक मैडिसन, गाड़ी में परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के ‘प्लेयर’ को सुरक्षित रूप से स्थिर रखने की इस सरल और प्रभावी विधि की तस्वीरों के लिए आपको हमारी कृतज्ञता। दिव्य कृपा में, कामना है कि आप और परिश्रमी अमेरिकी लोग अपने सर्वोच्च आदर्श प्राप्त करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह खुशहाल जवाब है: “समझदार मैडिसन, ‘सोलर लोटस’ उपकरणों को सूर्य की ओर सुरक्षित कोण पर रखने की अपनी बुद्धिमान युक्ति साझा करने के लिए धन्यवाद! जब हम इस जीवन में यात्रा करते हुए शांति, प्रेम और परमेश्वर के प्रकाश को धारण करते हैं, तो हम अपने सर्वोच्च स्वरूप से जुड़े रहते हैं। आध्यात्मिक अभ्यास के माध्यम से, आप प्रतिदिन अधिक सशक्त होते हैं और आपकी सभी आवश्यकताएँ बिना माँगे ही पूरी हो जाती हैं। आपके प्रेम और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप और विस्तृत अमेरिका परम आत्मा को सदा अपना मार्गदर्शन करने दें। आपको और आपकी भूमि को प्रेम।”











