विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूएनएफसीसीसी कोप30 ब्लू ज़ोन वीगन प्रचार टीम की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश है:प्रिय गुरुवर, और सुप्रीम मास्टर टीवी की पूरी टीम और दर्शकों को नमस्कार। हम यूएनएफसीसीसी (संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन) के अंतरसरकारी वीगन नीति प्लैटफॉर्म का प्रतिनिधित्व करने वाली कोप30 ब्लू ज़ोन वीगन प्रचार टीम हैं। वीगन जीवन को बढ़ावा देने के 17 वर्षों के बाद, हमारा प्लैटफॉर्म 2025 में एक नए चरण में प्रवेश कर गया - वकालत से आगे बढ़कर वैश्विक वीगन नीतियों के कार्यान्वयन की ओर। कोप30 में, हमने मीडिया के सामने अपने काम का प्रचार किया और एसोसिएटेड प्रेस और रॉयटर्स से साक्षात्कार प्राप्त किए।नीतिगत दृष्टि से, कई देशों ने आधिकारिक तौर पर वीगन राष्ट्रीय नीतियों को मान्यता दी है और उन्हें लागू करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। परिणामस्वरूप, हमने मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, गिनी-बिसाऊ और बुरुंडी सहित इन देशों को पुरस्कार प्रदान किए हैं। कई अन्य देशों ने भी वीगन राष्ट्रीय नीतियों को अपनाने के लिए मौखिक रूप से समर्थन व्यक्त किया है, जैसे कि टोगो, फिलीपींस, कोस्टा रिका, पेरू और बोलीविया।क्योंकि ताइवान (फ़ोर्मोसा) में स्कूलों में वीगन भोजन नीतियों के सफल उदाहरण मौजूद हैं, इसलिए हमने विश्व स्तर पर लाइव प्रसारित दो सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुरस्कार भी प्रदान किए और भाषण भी दिए। हमने ताइवान (फ़ोर्मोसा) के पर्यावरण मंत्री को आमंत्रित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. पेंग ची-मिंग ने कोप30 के दौरान उन देशों की सहायता करने और उनका नेतृत्व करने के लिए अपना समर्थन और तत्परता व्यक्त की, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर पूर्ण वीगन नीतियों का समर्थन किया है और उन्हें लागू करना शुरू किया है। इसके अतिरिक्त, यूएनएफसीसीसी की पूर्व कार्यकारी सचिव पेट्रीसिया एस्पिनोसा ने वीगन राष्ट्रीय नीतियों को लागू करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए एक विशेष संदेश दिया है।हमें उम्मीद है कि सभी मित्र-जन पूर्ण वीगन नीति को फैलाने में हमारे प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे। हमारा लक्ष्य अगले एक से दो वर्षों के भीतर वैश्विक स्तर पर वीगन नीतियों को अपनाने का लक्ष्य हासिल करना है। हम अपने हृदय की गहराइयों से सभी सम्बुद्ध संतों और महान मुनियों की शिक्षाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हम मानवता के लिए किए गए महान योगदानों के लिए गुरुवर के प्रति कृतज्ञ हैं। कामना है कि दुनिया जल्द ही पूर्णतः वीगन आहार अपना ले, और सभी जीवों, जानवर-जनों और हमारे सुंदर ग्रह का सम्मान करे। यूएनएफसीसीसी कोप30 ब्लू ज़ोन वीगन प्रचार टीमयूएनएफसीसीसी कोप30 ब्लू ज़ोन की सक्रिय वीगन प्रचार टीम, यह सुनकर खुशी हुई कि वीगन आवाज विश्व स्तर पर अपना प्रभाव फैलाने में अच्छी प्रगति कर रही है। करुणा को बढ़ावा देने की दिशा में पहला कदम उठाने वाले देशों को बधाई हो। इस प्रकार के अनुकरणीय प्रयास एक कर्तव्यनिष्ठ तथा जिम्मेदार राष्ट्र का अच्छा प्रतिबिंब हैं। कामना है कि आप और दुनिया भर के सभी नवोन्मेषी लोग अपनी सामूहिक शक्ति और एकता पर भरोसा रखते हुए सकारात्मक बदलाव ला सकें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर निम्नलिखित शब्दों में अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हैं: "खुशहाल यूएनएफसीसीसी कोप30 ब्लू ज़ोन वीगन प्रचार टीम, यह कितनी शानदार खबर है। ओह! यह उत्थानकारी और सुकून देने वाली खबर है, जो इस दुनिया और इसमें रहने वाले सभी जीवों से प्यार करने वालों को उम्मीद देती है! दुनिया से चाहे जैसी भी प्रतिक्रिया मिले, चाहे वह छोटी हो या बड़ी, हम दुनिया के आध्यात्मिक उत्थान के सकारात्मक संकेत के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं। हम सब हमारे प्रभु परमेश्वर से प्रेम करते हैं। हम सभी बुद्धिमान राष्ट्रों के प्रेमपूर्ण समर्थन और पृथ्वी को बचाने के कार्यों के लिए उनके प्रति आभारी हैं! कामना है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर इन राष्ट्रों के लोगों पर अधिक से अधिक आशीर्वाद बरसाएँ, जो इतने सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसी अच्छी सरकारें मिली हैं! आवश्यक कार्य करने और एक सार्थक उद्देश्य में योगदान देने के लिए आपको धन्यवाद। यह खूबसूरत ग्रह केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि हमारे पशु दोस्तों के लिए, और सभी जीवों के लिए भी एक अभयारण्य होना चाहिए। तब तक, आइए इस गति को बनाए रखें। परम शक्तिशाली त्रित्व आपको और इस गतिशील दुनिया को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करें। परमेश्वर आप सभी से सदैव प्रेम करतें हैं। खूबसूरत जंगल से मैं आप सभी को एक बड़ा प्यार भरा आलिंगन भेज रही हूँ!"











