विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के नेनेंग से एक हार्टलाइन है, इंडोनेशियाई भाषा में है, कई भाषाओं में सबटाइटल के साथ:मेरे परम प्रिय गुरुवर, टिम क्वो टू, परम गुरुवर, एक बार फिर, मैंने अपने जीवन में एक असाधारण चमत्कार का अनुभव किया है। मेरी बहन और उनके पति, जो अमेरिका में रहते हैं, इंडोनेशिया वापस आए। हमने बाली में पारिवारिक छुट्टियां बिताने की योजना बनाई थी। 10 लोगों के लिए टिकट पहले ही बुक हो चुके थे। हमारी यात्रा अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में निर्धारित थी। उस समय, मेरे जीजाजी घुटने की समस्या से जूझ रहे थे और उन्होंने अमेरिका में इलाज भी कराया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था, इसलिए वे लंगड़ा कर चलते थे। अचानक, 3 अप्रैल 2025 को, हमने सुप्रीम मास्टर टीवी पर पृथ्वी की स्थिति के बारे में खबर देखी और हर दिन 11.5 घंटे ध्यान करने का निर्देश सुना।पल भर में ही हमारी छुट्टियों की योजनाएँ रद्द हो गईं। हमने बाली की यात्रा रद्द करने पर सहमति जताई और गुरुवर के शिष्यों के रूप में गंभीरता से सोचने लगे कि हम ध्यान की इस असामान्य 11.5 घंटे की दैनिक आवश्यकता को कैसे पूरा कर सकते हैं। उस अवधि के दौरान जकार्ता में संपर्क व्यक्ति ने ध्यान केंद्र को प्रतिदिन खुला रखा। हम दृढ़ निश्चयी थे और हमने भाग लेने के लिए हर संभव प्रयास किया।अंततः, हमने जकार्ता सेंटर के बगल में एक कमरा किराए पर लिया। मेरे पति और मैंने लंबे ध्यान सत्रों में भाग लेना शुरू किया, और मेरी बहन भी हमारे साथ जुड़ गईं। शुरू में, मेरे जीजाजी घुटने में दर्द के कारण और ध्यान कक्ष पांचवीं मंजिल पर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। मेरी बहन ने कहा, "अगर आप केंद्र में ध्यान नहीं कर सकते, तो कमरे में ही ध्यान कर लीजिए!" जैसे किसी शेर की दहाड़ सुनकर हो, मेरे जीजाजी ने हिम्मत जुटाई और वह सेंटर की सीढ़ियाँ चढ़ गए।एक सप्ताह बीत गया, और चमत्कारिक रूप से, उनका घुटना, जो अकड़ा हुआ था और मोड़ने में मुश्किल था, ठीक हो गया, और अब वह लंगड़ाकर नहीं चलते हैं। वह अपने ठीक होने पर बहुत खुश थे, और मेरी बहन छुट्टी पर जाने के बजाय ध्यान को चुनने के लिए आभारी थीं। उस फैसले से हम सभी को आशीर्वाद और एक चमतकार मिला।गुरुवर, हमने ध्यान केंद्र के पास जो दो महीने बिताए, वे हमारी आध्यात्मिक यात्रा का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन गए। ब्रह्मांड अद्भुत तरीकों से काम करता है - जो कभी असंभव लगता था, वह वास्तविकता बन गया। मैंने खुद को परमेश्वर के हवाले कर दिया और सब कुछ परमेश्वर पर छोड़ दिया, इसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं। हे गुरुवर, मुझे अत्यंत खुशी है कि हम आज्ञाकारी होने में सफल रहे। जब कोई आज्ञाकारिता का मार्ग चुनता है, तो कुछ भी कठिन नहीं होता! हमने वह समय शांति और खुशी से बिताया। यह सचमुच शब्दों से परे है, गुरुवर। हे गुरुवर, मैं आपसे अत्यंत प्रेम करती हूँ। हालांकि मेरा मन अक्सर सांसारिक बातों की ओर भटकता है, लेकिन आप हमेशा अनोखे तरीकों से प्रकट होकर हमें इसकी याद दिलाते हैं। इस दुर्लभ और अनमोल अवसर के लिए आपका धन्यवाद गुरुवर। सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को विशेष धन्यवाद। सादर, जकार्ता, इंडोनेशिया से नेनेंगआज्ञाकारी नेनेंग, हमें आपको गुरुवर की ओर से यह सहायक संदेश पहुँचाते हुए खुशी हो रही है:"शांतिपूर्ण नेनेंग, आप सभी की भक्ति ने मुझे आँसुओं तक भावुक कर दिया है। परमेश्वर की इच्छा के अंतर्गत एक नेक उद्देश्य के प्रति ऐसा पूर्ण हृदय से समर्पण वास्तव में अत्यंत दुर्लभ है। आप सभी सचमुच एक सौभाग्यशाली, संयुक्त और प्रेमपूर्ण परिवार हैं। परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं। मैं भी आपसे प्रेम करती हूँ! आपको भी धन्यवाद, अपने जीजाजी के साहस और दृढ़ संकल्प की इस स्नेहशील कहानी को साझा करने के लिए। यह सच है कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हमें बस पहला कदम उठाने की जरूरत होती है। सकारात्मक और मजबूत बने रहें, और परमेश्वर की शक्ति बाकी काम संभाल लेगी। यह हमेशा ऐसा ही होता है। परम दिव्यत्व, अपने आंतरिक गुरुवर पर भरोसा रखें, और इस नेक मार्ग के अनुकूल कार्य करें, जिसे आपने चुना है, और आप केवल स्वर्ग के प्रेम और आशीर्वाद को ही जानेंगे। आपको, आपके प्रियजनों को और जकार्ता सेंटर में इतनी लगन से ध्यान करने वाले अन्य सभी लोगों को दूर से एक सामूहिक आलिंगन। आप और उदार इंडोनेशियाई लोग स्वर्ग के अनंत ज्ञान में निरंतर ऊपर उठते रहें। प्रेम, प्रेम, प्रेम।”











